ONE Friday Fights 73 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

Worapon Panrit 1920X1280

दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन डबलहेडर इवेंट की शुरुआत करने जा रहा है, जहां बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग के 12 दमदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।

2 अगस्त को ONE Friday Fights 73 का एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें शामिल 24 मार्शल आर्ट्स स्टार्स छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए रिंग में उतरेंगे।

मेन इवेंट में वोरापोन सोर डेचापैन और पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी का सामना 142-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में होगा। दोनों ही फाइटर्स अपनी जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाने का प्रयास करेंगे।

इसके अलावा स्पेन के खतरनाक स्ट्राइकर ज़ेवियर गोंज़ालेज़ का सामना रीमैच में थाई नॉकआउट विन सिटयानिम से होगा। वहीं इंग्लैंड के WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन वापसी करेंगे और रूस के खालिम नज़रुलोएव अपने 9-0 के परफेक्ट MMA रिकॉर्ड को दांव पर लगाएंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


कैचवेट (142 LBS) मॉय थाई
वोरापोन कियटचैटचानन vs. पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी
कैचवेट (130 LBS) मॉय थाई
सैनपेट सोर सलाचीप vs. वटचाराफोन सिंघा माविन
कैचवेट (128 LBS) मॉय थाई
विन सिटयानिम vs. ज़ेवियर गोंज़ालेज़
कैचवेट (131 LBS) मॉय थाई
सोर्नसुएकनोई एफए ग्रुप vs. जेनचर्न्ग पमपैनमुआंग
एटमवेट मॉय थाई
फिनो चोर केटविना vs. टोयोटा ईगलमॉयथाई
कैचवेट (112 LBS) मॉय थाई
सुंगप्रब लुकपिचिट vs. पेटमाई एमसी सुपरलैक मॉयथाई
लाइटवेट किकबॉक्सिंग
रिकार्डो ब्रावो vs. जॉर्ज “जी-यूनिट” जार्विस
फ्लाइवेट मॉय थाई
सोनराक फेयरटेक्स vs. एल्फी पोंटिंग
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
इलाशेव दोस्तोनबैक vs. टासुकु योनेकावा
कैचवेट (119 LBS) किकबॉक्सिंग
फहजारत सोर डेचापैन vs. कुरोदा नाओया
फ्लाइवेट MMA
खालिम नज़रुलोएव vs. झामोलिद्दीन रखमोनझोनोव
लाइटवेट MMA
एंटोनियो बुशेव vs. मोहम्मद फाहमी

किकबॉक्सिंग में और

Worapon Panrit 1920X1280
Takeru HirokiAkimoto PressCon
Hiroba Minowa Gustavo Balart ONE 165 69 scaled
Worapon Sor Dechapan Hiroki Kasahara ONE Friday Fights 53 26 scaled
Elias Mahmoudi Edgar Tabares ONE Fight Night 13 38
Kongsuk Fairtex Joachim Ouraghi ONE Friday Fights 72 9
KongsukFairtex JoachimOuraghi Faceoffs 1920X1280
Petsukumvit Boi Bangna Kongsuk Fairtex ONE Friday Fights 53 14 scaled
Elias Mahmoudi Edgar Tabares ONE Fight Night 13 28
Ok Rae Yoon Alibeg Rasulov ONE Fight Night 23 36
Tye Ruotolo Jozef Chen ONE Fight Night 23 32
Kulabdam Sor Jor Piek Uthai Nabil Anane ONE Friday Fights 69 34